लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोविड-19 के 1,362 नए मामले, 22 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 9, 2021 15:10 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), नौ अप्रैल महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोविड-19 के 1,362 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 94,035 हो गई। वहीं, 22 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,895 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि 1,362 नए मामलों में से 878 मामले औरंगाबाद शहर और 484 जिले के ग्रामीण इलाकों से सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिन 22 लोगों की मौत हुई, उनमें से 18 मरीजों की मौत सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में, तीन की निजी अस्पतालों और एक की मौत नगर निगम अस्पताल में हुई।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 14,845 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

जिला प्रशासन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यहां मरीजों के ठीक होने की दर 84.31 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह