लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1362 नए मामले आए सामने, अब तक हो चुके हैं 18120 लोग संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 7, 2020 20:47 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1362 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 18120 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में 18120 लोग संक्रमित हो चुके हैं।महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज कोरोना के 1362 नए मामले दर्ज किए गए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 52952 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

कोरोना वायरस का कहर महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और गुरुवार को राज्य में 1362 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 18120 हो गई है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया, "महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 1362 नए मामले दर्ज हुए, जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 18120 हो गई है।"

देशभर में करीब 53 हजार लोग हो चुके हैं संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 52952 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 15266 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। अब देश में कोरोना वायरस के 35902 एक्टिव केस मौजूद हैं।

मुंबई के धारावी में हो चुके हैं 783 लोग संक्रमित

मुंबई की सबसे बड़ा स्लम एरिया धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामला सामने आए हैं, जिसके बाद इस क्षेत्र में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 783 तक पहुंच गई है और गुरुवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 21 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल मामले 783 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम नगर, मुकंद नगर, आजाद नगर, धारावी मेन रोड, धोरवाड़ा, माटुंगा लेबर कैंप, इंदिरा नगर, बालाजी नगर, कुंभरवाड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में यह नए मामले सामने आए हैं। अधिकारी ने बताया कि नायक नगर में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी