लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 136 मरीजों की मौत, संक्रमण के 5,973 नये मामले

By भाषा | Updated: May 8, 2021 14:00 IST

Open in App

रांची, आठ मई झारखंड में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से 136 और लोगों की मौत होने के बाद इस बीमारी के मृतकों की कुल संख्या 3,615 पर पहुंच गई है जबकि संक्रमण के 5,973 नये मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,76,062 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में 136 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी।

इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,973 नये मामले दर्ज किये गये।

राज्य में अब तक 2,11,270 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। इसके अलावा 61,177 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 3,615 की मौत हो चुकी है।

राज्य में शनिवार को कुल 46,305 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 5,973 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

संक्रमण के नये मामलों में सर्वाधिक 970 मामले रांची में सामने आए। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 968, बोकारो में 745, पश्चिमी सिंहभूम में 327 और कोडरमा में 322 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 38 लोगों की मौत हो गयी। पूर्वी सिंहभूम में 26, गिरिडीह में 10 तथा धनबाद में नौ लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव