लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोविड-19 के 136 नए मामले, और चार मौतें

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:31 IST

Open in App

देहरादून, 20 जून उत्तराखंड में रविवार को कोविड-19 के 136 नए मामले आए जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से और चार लोगों की मौत हुई है। राज्य में ब्लैक फंगस से और एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी तक कुल 3,38,644 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, संक्रमण से 7,035 लोगों की मौत हुई है।

ताजा मामलों में सर्वाधिक 53 मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि उत्तरकाशी में 22, टिहरी में 14, उधमसिंह नगर में 11 और रूद्रप्रयाग में 10, हरिद्वार में नौ, पौडी और पिथौरागढ़ में चार—चार जबकि चंपावत में पांच, नैनीताल में तीन और चमोली में एक मरीज मिला। दो जिलों, अल्मोडा और बागेश्वर में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,136 हैं जबकि 3,22,681 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस के पांच और मामले सामने आए जबकि संक्रमण से और एक मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में इस रोग से पीड़ित अब तक 451 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 77 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित