लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 136 और मौत, 1,175 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:04 IST

Open in App

लखनऊ, चार जून उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 136 और मरीजों की मौत हो गई तथा 1,175 नये मरीज पाए गए हैं।

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण से 136 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 21,031 हो गई है, जबकि 1,175 नये मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 16,96,325 हो गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 3,646 कोविड-19 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं और अब तक कुल 16,52,417 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 97.4 प्रतिशत हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,877 है, जिनमें से 12,921 पृथकवास में हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3.18 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है जबकि अब तक कुल 5.07 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य में सर्वे चल रहा है जिसके तहत 11 जून तक रक्त के नमूने लिए जाएंगे। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के सभी 75 जिलों में करीब 62,000 नमूने लिए जाएंगे जो भविष्य की रणनीति तय करने के लिए कारगर होंगे।

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य तीन जून को दी गई 3.82 लाख से अधिक खुराक के साथ 'मिशन जून' के तहत एक महीने में एक करोड़ टीकाकरण खुराक देने के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पिछले 24 घंटे में गोरखपुर में 20, कानपुर नगर में 12, लखनऊ में नौ, प्रयागराज में आठ और शाहजहांपुर और अयोध्या से छह-छह और मरीजों की मौत हुई जबकि नये मामलों में मेरठ से 72, कुशीनगर से 71, गौतमबुद्ध नगर से 53, मुजफ्फरनगर से 51, गोरखपुर से 48, आगरा और वाराणसी से 41 और लखनऊ से 40 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट