लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 13,576 नये मामले

By भाषा | Updated: April 13, 2021 00:08 IST

Open in App

रायपुर, 12 अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 13,576 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले 4,56,873 हो गये।

राज्य में सोमवार को 162 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 4274 लोगों ने पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में 132 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 24 घंटे के दौरान 107 लोगों की तथा पिछले दिनों 25 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के जो 13,576 नये मामले आए उनमें रायपुर जिले से 3442, दुर्ग से 1591, राजनांदगांव से 1132, बालोद से 357, बेमेतरा से 641, कबीरधाम से 452, धमतरी से 332, बलौदाबाजार से 801, महासमुंद से 246, गरियाबंद से 312, बिलासपुर से 829, रायगढ़ से 413, कोरबा से 638, जांजगीर चांपा से 465, मुंगेली से 256, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 119, सरगुजा से 208, कोरिया से 184, सूरजपुर से 240, बलरामपुर से 129, जशपुर से 295, बस्तर से 173, कोंडागांव से 82, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 16, कांकेर से 143, नारायणपुर और बीजापुर से 10 हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 4,56,873 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अबतक 3,52,986 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 98,856 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अबतक 5031 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 94,753 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1261 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग