लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस के 13550 नए मामले सामने आए, 104 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:14 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 जून केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 13550 नए मरीज सामने आए, जिनमें से 90 स्वास्थ्य कर्मी हैं। नए मरीजों के बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 29,10,507 हो गए। वहीं, वायरस के कारण 104 और लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या 13093 पर पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने पत्रकारों से कहा कि 10,283 लोग संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 27,97,779 हो गई है, जबकि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 99,174 है।

पिछले 24 घंटे में 1,23,225 नमूनों की जांच की गई है और संक्रमण दर 11 फीसदी है। प्रदेश में अबतक 2,29,32,942 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

सबसे ज्यादा मामले मलप्पुरम में आए हैं जहां 1708 लोग संक्रमित मिले। इसके बाद कोल्लम में 1513, त्रिशूर में 1483 और एर्नाकुलम में 1372 मामले सामने आए हैं।

नए मामलों में से 47 लोग अन्य राज्यों से आए हैं जबकि 12660 लोग संक्रमित के संपर्क में आने से महामारी की चपेट में आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो