लाइव न्यूज़ :

पंजाब में ‘रात्रि प्रभुत्व’ अभियान के लिए पुलिस के 135 वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 नवंबर पंजाब के पुलिस महानिदेशक इकबाल प्रीत सिंह सहोटा ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसी भी आतंकवादी या अपराधिक घटना से बचाव के लिए शुरू किए गए अभियान ‘रात्रि प्रभुत्व’ के तहत पंजाब पुलिस के विभिन्न स्तर के 135 राजकीय अधिकारियों को तैनात किया गया है।

राज्य के पुलिस प्रमुख ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के आदेश के तहत अधिकारियों की तैनाती की गई है और ‘‘हमने राज्य में रात्रि गश्त तेज कर दी है।’’

अमृतसर में अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए रंधावा ने मंगलवार को पुलिस बल को राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लक्ष्य से रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्देंश दिया था।

उपमुख्यमंत्री ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को यह देखने के लिए कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं या नहीं, रात्रि गश्त पर तैनात अधिकारियों को औचक फोन कॉल भी किया था।

डीजीपी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह अभियान ऐसे समय में शुरू किया गया है जब पंजाब में बाहर से भारी मात्रा में हथगोले और टिफिन बम और अन्य हथियारों की आवक हो रही है।’’

उन्होंने इंगित किया, ‘‘हाल ही में राज्य में सीआईए नवांशहर और पठानकोट के कैंट इलाके में हथगोले में विस्फोट हुए और जीरा इलाके से कई हथगोले बरामद हुए।’’

डीजीपी ने बताया कि प्रत्येक पुलिस जिले को सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में रात्रि गश्त सुनिश्चित करने के लिए एक डीएसपी या एसपी स्तर के अधिकारी को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए