त्रिपुरा में कोविड-19 के 135 नए मामले सामने आए, दो और मरीजों की मौतें

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:06 IST2020-11-02T21:06:14+5:302020-11-02T21:06:14+5:30

135 new cases of Kovid-19 in Tripura, two more patients died | त्रिपुरा में कोविड-19 के 135 नए मामले सामने आए, दो और मरीजों की मौतें

त्रिपुरा में कोविड-19 के 135 नए मामले सामने आए, दो और मरीजों की मौतें

अगरतला, दो नवंबर त्रिपुरा में सोमवार को कम से कम 135 और लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 30,852 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दो और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 345 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिला में सबसे अधिक 180 मौतें हुई हैं।

रविवार को जीबी पंत अस्पताल से 186 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा में वर्तमान में 1,273 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 29,211 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं और 23 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में कोविड-19 के लिए 4.61 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

Web Title: 135 new cases of Kovid-19 in Tripura, two more patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे