जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 135 नये मामले
By भाषा | Updated: August 14, 2021 22:47 IST2021-08-14T22:47:03+5:302021-08-14T22:47:03+5:30

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 135 नये मामले
श्रीनगर, 14 अगस्त जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 135 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 3,23,325 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में इस महामारी से किसी और व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और कुल मृतक संख्या 4,395 बनी हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में 37 मामले जम्मू संभाग से और 98 मामले कश्मीर संभाग से हैं। श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 35 नये मामले सामने आए।
केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या अभी 1,303 है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।