लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 135 नये मामले

By भाषा | Updated: August 4, 2021 23:02 IST

Open in App

रायपुर, चार अगस्त छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 135 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 1002735 हो गई है।

राज्य में बुधवार को 50 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 59 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में आज एक मरीज की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज रायपुर जिले से नौ, दुर्ग से छह, बालोद से चार, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से तीन, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से चार, कोरबा से आठ, जांजगीर चांपा से 14, सरगुजा से एक, कोरिया से चार, सूरजपुर से 15, बलरामपुर से दो, जशपुर से 10, बस्तर से सात, कोंडागांव से चार, दंतेवाड़ा से छह, सुकमा से तीन, कांकेर से 20, नारायणपुर से दो और बीजापुर से तीन मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1002735 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें 9,87,298 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 1906 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 13,531 मरीजों की मौत हुई है।

रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,751 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में 3138 मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO