लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवसः दिल्ली में सोनिया, असम में राहुल और प्रियंका गांधी यूपी में, सरकार पर हमले की तैयारी

By भाषा | Updated: December 26, 2019 19:57 IST

पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी कांग्रेस मुख्यालय में 28 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा राहुल गांधी गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस स्थापना दिवस पर अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे सोनिया, राहुल और प्रियंका।उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका लखनऊ में कांग्रेस स्थापना दिवस में समारोह में शामिल होंगी।

कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीअसम और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी कांग्रेस मुख्यालय में 28 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा राहुल गांधी गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करेंगे।

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका लखनऊ में कांग्रेस स्थापना दिवस में समारोह में शामिल होंगी। इसके अलावा वह प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगी। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी शुक्रवार को रायपुर में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे और उसकी अगली सुबह असम में एक सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस सभा में गांधी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला कर सकते हैं। राज्य में इस कानून का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीदिल्लीअसमछत्तीसगढ़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह