लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड के 134 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: May 20, 2021 13:39 IST

Open in App

लेह, 20 मई लद्दाख में कोविड-19 के 134 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 16,918 हो गए हैं जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतक संख्या 171 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 127 लोगों को संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरने वालों की कुल संख्या 15,158 हो गई।

उन्होंने बताया कि 134 नये मामलों में से 124 मामले लेह से और 10 मामले कारगिल से सामने आए।

कारगिल में एक मरीज की कोविड से मौत होने के बाद लद्दाख में मृतक संख्या 171 हो गई है। इनमें 123 मौत लेह में और 48 मौत कारगिल में हुई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रोग से ठीक होने वाले मरीजों में से 96 लेह से और 31 कारगिल से हैं।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही लद्दाख में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,589 हो गई है जिसमें 1,328 मरीज लेह जिले में और 261 कारगिल जिले में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल