लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में सामने आये कोविड-19 के 134 नए मामले, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: January 18, 2021 16:53 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 जनवरी ओडिशा में कोविड-19 के 134 नए मरीज सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर सोमवार को बढ़कर 3,33,444 हो गए। साथ ही, एक और व्यक्ति की इस वायरस से मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,901 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामले राज्य के 30 में से 21 जिलों में सामने आए। उनमें से 79 लोग पृथक केन्द्रों में थे जबकि बाकी 55 स्थानीय संक्रमितों के सम्पर्क में आने से संक्रमित हो गये लोग हैं।

उन्होंने बताया कि सुंदरगढ़ में सबसे अधिक 25, संबलपुर में 19 और पुरी में 16 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि बरगढ़ जिले में इस वायरस से एक व्यक्ति की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,901 हो गई। इनके अलावा, राज्य में कोविड-19 के 53 मरीजों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई, जिससे वे पहले से ही पीड़ित थे।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में अभी 1,944 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 3,29,546 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में अभी तक 74.02 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। यहां संक्रमण की दर 4.5 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह