लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 134 नये मामले, कुल मामले 1,18,831 हुए

By भाषा | Updated: July 10, 2021 12:23 IST

Open in App

पुडुचेरी, 10 जुलाई केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,18,831 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि नये मामलों की जानकारी 6,045 नमूनों की जांच के दौरान हुई।

अकेले पुडुचेरी क्षेत्र में संक्रमण के 96 मामले सामने आए, कराइकल से 25, माहे से सात और यनम से छह मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे तक समाप्त हो रही पिछले 24 घंटे की अवधि में कराइकल में 68 वर्षीय एक महिला की संक्रमण के चलते मौत हो गई जिसके बाद प्रदेश में मृतक संख्या 1,769 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,573 है जिनमें से 230 का अस्पताल में और शेष 1,343 का घर में एकांतवास में इलाज चल रहा है।

मोहन कुमार ने बताया कि 255 मरीज पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए और केंद्रशासित प्रदेश में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 1,15,489 है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण की दर 2.22 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर शनिवार को क्रमश: 1.49 प्रतिशत और 97.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 37,509 स्वास्थ्य कर्मियों को 22,926 अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण किया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल मिलाकर 5,73,026 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को दूसरा तीन दिवसीय टीकाकरण महोत्सव शुरू किया जिसका उद्घाटन उपराज्यपाल तमिलीसाई सौंदरराजन ने पड़ोस के तटीय गांव वीरामपट्टिनम में एक स्वास्थ्य केंद्र में किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों