लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 134 नए मामले, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 14, 2021 12:48 IST

Open in App

ईटानगर, 14 जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 134 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 31,282 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य में रविवार को संक्रमण के 298 नए मामले आए थे। राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि पिछले दो दिन में संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 145 हो गयी है। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में संक्रमण के सबसे अधिक 35 मामले आए। वहीं, वेस्ट कामेंग से 19, अंजॉ से 18, चांगलांग से 15 और लोअर सुबनसिरी से 11 मामले आए।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 2885 मरीज कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 434 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हुए। राज्य में कुल 28,252 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 462 उपचाराधीन मरीज हैं। चांगलांग में 285, वेस्ट कामेंग में 220, नामसई में 190, लोहित में 169 और अपर सुबनसिरी में 166 मरीजों का उपचार चल रहा है। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने कहा कि अब तक 4,21,082 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है। राज्य के पास रविवार तक टीके की 1,45,640 खुराकें उपलब्ध थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल