लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 134 नए मामले

By भाषा | Updated: April 24, 2021 12:22 IST

Open in App

ईटागनर, 24 अप्रैल अरूणाचल प्रदेश में 10 सुरक्षा कर्मियों समेत कम से कम 134 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 17,430 पर पहुंच गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्य में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने बताया कि बीते दिन संक्रमण के कारण किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और मृतक संख्या 56 पर स्थिर है।

उन्होंने बताया कि 38 संक्रमितों को छोड़कर सभी मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं थे।

राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 453 है।

नए मामलों में सेना के पांच जवान, सीआरपीएफ को दो जवान और एनडीआरएफ के तीन अधिकारी शामिल हैं।

डॉ जम्पा ने बताया कि सीमा सड़क संगठन के 34 श्रमिकों और दो स्वास्थ्य देखभाल कर्मी भी बीमारी की चपेट में आए हैं।

एसएसओ ने बताया कि शुक्रवार को 61 और रोगी संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16,921 हो गई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग के मुताबिक, जनवरी में टीकाकरण शुरू होने के बाद से प्रदेश में अब तक 1,99,918 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में प्रदेश के मंत्रिमंडल ने कोविशील्ड टीके की चार लाख खुराकों को खरीदने की शुक्रवार को मंजूरी दे दी जो 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को निशुल्क लगाई जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos