लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,374 नए मामले सामने आए, 84 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: April 28, 2021 20:44 IST

Open in App

पटना, 28 अप्रैल बिहार में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह और पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह सहित 84 लोगों की मौत के बाद बुधवार को मृतकों की कुल संख्या 2,391 हो गई। संक्रमण के 13,374 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,41,375 हो गयी ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंकज कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पंकज कुमार सिंह एक कुशल प्रशासक थे। उनके निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा ईश्वर से उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

सिंह पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बीती रात पटना शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह के कोरोना से निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनका निधन दुखद की बात है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में सोमवार अपराह्न 4 बजे से मंगलवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 13,374 नए मामले प्रकाश में आए हैं उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2,207 मामले सामने आए।

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक बिहार में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 4,41,375 पहुंच गयी है जिनमें से 3,40,236 मरीज ठीक हुए जिनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 8,818 मरीज भी शामिल हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,03,895 नमूनों की जांच की गयी। पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत से अबतक प्रदेश में 2,62,37,749 नमूनों की जांच की जा चुकी है ।

बिहार में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 98,747 है। संक्रमण से उबरने की दर 77.09 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos