लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,329 नए मामले, 15 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 20:32 IST

Open in App

चेन्नई, 10 अक्टूबर तमिलनाडु में रविवार को कोविड-19 के 1,329 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 26,78,265 पर पहुंच गयी है। संक्रमण के नए मामलों में से सबसे अधिक मामले राजधानी चेन्नई समेत दो जिलों से सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि संक्रमण से 15 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 35,783 पर पहुंच गयी है।

चेन्नई और कोयम्बटूर में क्रमश: 171 और 132 नए मामले आए जबकि पड़ोसी चेंगलपेट में 99 नए मामले आए। पिछले 24 घंटों में 1,436 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है जिससे संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 26,26,352 पर पहुंच गयी है जबकि 16,130 मरीज अब भी उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 के लिए 1,40,091 नमूनों की जांच की गयी। सात जिलों में संक्रमण के नए मामले 10 से कम रहे जबकि तेनकासी में सबसे कम दो मामले सामने आए।

इसमें बताया गया है कि जान गंवाने वाले 15 मरीजों में से 12 की मौत सरकारी अस्पतालों में और तीन की निजी अस्पतालों में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन