लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 13,270 नए मामले, 147 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:33 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 जून केरल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,270 नए मामले आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,61,474 हो गई है। वहीं इस अवधि में 147 लोगों की मौत होने से महामारी से राज्य में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11,655 तक पहुंच गई है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान कुल 1,12,521 नमूनों की जांच की गई जिनमें संक्रमण की दर 11.79 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि अबतक केरल में 2,15,06,139 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

मंत्री ने बताया कि आज सबसे अधिक 1,793 नए मामले एर्णाकुलम जिले मे आए। इसके अलावा राजधानी तिरुवनंतपुरम में 1,678 और मलाप्पुरम में 1350 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

जॉर्ज ने विज्ञप्ति में बताया कि इस अवधि में 15,689 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26,39,593 हो गई है। उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 1,09,794 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!