लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,321 नए मामले, पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 4, 2021 11:47 IST

Open in App

हैदराबाद, चार अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के 1,321 नए मामले आए, जो इस साल अब तक एक दिन में आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले 3.12 लाख से अधिक हो गए है, जबकि पांच और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 1,717 हो गई है।

एक सरकारी बुलेटिन में तीन अप्रैल को रात आठ बजे तक आए मामलों की जानकारी देते हुए बताया गया कि वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सबसे अधिक 320 मामले आए। इसके बाद मेडचल मल्काजगिरी में 144 और रंगारेड्डी में 121 नए मामले आए।

राज्य में 7,923 लोग अब भी संक्रमित हैं और शनिवार को 62,973 नमूनों की जांच की गई।

अभी तक करीब 1.04 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में मृत्यु दर 0.55 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 96.91 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos