लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,321 नए मामले, 27 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 15:26 IST

Open in App

पुडुचेरी 26 मई केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,321 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गयी जबकि इस दौरान 27 मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि एक दिन में कोविड-19 के 27 मरीजों की मौत होने से प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,435 हो गयी है।

कोविड-19 के नए मामलों में पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 1,030 मामले सामने आए जबकि कराईकल में 220, यानम में 53 और माहे में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 मामले दर्ज किए गए।

नए मामलों के सामने आने के साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 99,540 हो गयी है। पुडुचेरी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,842 हो गयी है।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दर घटकर 14.62 प्रतिशत हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि कोविड-19 से ठीक होने की दर 83.65 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत बनी हुई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,903 मरीज ठीक भी हुए हैं। मोहन कुमार ने बताया कि अब तक 83,263 मरीज इस जानलेवा वायरस से ठीक हो चुके हैं।

पुडुचेरी में अब तक 1,42,295 लोग कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल