लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 13,203 नए मामले, 131 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 25, 2021 11:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,203 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,67,736 हो गई। वहीं संक्रमण से 131 और लोगों की मौत हुई, जो कि पिछले आठ महीने में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब 1,84,182 मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 1.73 फीसदी है। अब तक 1,03,30,084 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 96.83 फीसदी है। वहीं 131 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,53,470 हो गई और मृत्यु दर 1.4 फीसदी है।

आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 45 लोगों की मौत हुई। वहीं केरल में 20, दिल्ली में नौ और छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में आठ-आठ लोगों की मौत हुई।

देश में संक्रमण की वजह से अब तक 1,53,470 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से 50,785 लोगों की मौत महाराष्ट्र, इसके बाद तमिलनाडु में 12,316, कर्नाटक में 12,197, दिल्ली में 10,808, पश्चिम बंगाल में 10,115, उत्तर प्रदेश में 8,617 और आंध्र प्रदेश में 7,147 लोगों की मौत हुई।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 24 जनवरी तक कुल 19,23,37,117 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से रविवार को 5,70,246 नमूनों की जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां