लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 132 नए मामले

By भाषा | Updated: March 22, 2021 19:50 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 मार्च जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 132 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 28 यात्री शामिल हैं। इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,28,679 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश के जम्मू संभाग में 28 जबकि कश्मीर संभाग में 104 नए मामले सामने आए हैं। श्रीनगर में सबसे ज्यादा 77 मामले सामने आए, जिनमें से 16 यात्री हैं। वहीं, जम्मू जिले में 25 नए मामले सामने आए।

पिछले सप्ताह से कोविड-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या बढ़ी है। यहां अब 1,336 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक कुल 1,25,362 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। जम्मू कश्मीर में अब तक कुल 1,981 मरीजों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह