लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1317 नए मामले, 24 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 28, 2020 05:49 IST

मध्य प्रदेश राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 24 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,306 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इन्दौर में चार, ग्वालियर में तीन, जबलपुर एवं सागर में दो-दो मरीजों की मौत हुई है।मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 375 मौत इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 267, उज्जैन में 79, सागर में 49, जबलपुर में 71, ग्वालियर में 40, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21, एवं खरगोन में 26 लोगों की मौत हुई हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1317 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 58,181 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 24 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,306 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इन्दौर में चार, ग्वालियर में तीन, जबलपुर एवं सागर में दो-दो और भोपाल, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, विदिशा, रीवा, सीहोर, अलीराजपुर, शहडोल, शाजापुर, छिंदवाड़ा एवं सिवनी में एक- एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 375 मौत इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 267, उज्जैन में 79, सागर में 49, जबलपुर में 71, ग्वालियर में 40, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21, एवं खरगोन में 26 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 171 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 155, ग्वालियर में 156, जबलपुर में 126 एवं झाबुआ में 49 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 58,181 संक्रमितों में से अब तक 44,453 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 12,422 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 1207 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,818 निषिद्ध क्षेत्र हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों