लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वारयस के 1313 नए मामले, 26 मई के बाद सबसे ज्यादा

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 1313 नए मरीजों की पुष्टि हुई जो 26 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं। दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 1.73 फीसदी पहुंच गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, शहर में संक्रमण के कारण किसी भी संक्रमित ने दम नहीं तोड़ा है। 26 मई को राष्ट्रीय राजधानी में 1491 नए मरीज मिले थे, संक्रमण दर 1.93 फीसदी रही थी और 130 संक्रमितों की मौत हुई थी।

बुधवार को दिल्ली में 923 नए मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण दर 1.29 रही थी। संक्रमण दर ने सात महीने के बाद एक फीसदी को पार किया था।

शहर में मंगलवार को 496 और सोमवार को 331 मामले रिपोर्ट हुए थे। दिल्ली में ओमीक्रोन के मामलों की बढ़ोतरी के बीच पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के दैनिकों में इजाफा हुआ है।

कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा दिल्ली में 25,107 पर स्थिर है।

बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले कुल 75,9353 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 68,590 नमूनों का परीक्षण आरटी-पीसीआर पद्धति से किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल