लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से 131 लोगों की मौत, संक्रमण के 6,020 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 28, 2021 21:15 IST

Open in App

रांची, 28 अप्रैल झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 131 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 2246 हो गई है जबकि संक्रमण के 6,020 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 213414 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 131 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2246 तक पहुंच गयी।

राज्य में अब तक 1,59,916 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 51,252 है।

पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 32061 नमूनों की जांच की गयी।

रांची में 1574 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये वहीं पूर्वी सिंहभूम में 992, हजारीबाग में 584, रामगढ़ में 301 एवं बोकारो में 275 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची एवं पूर्वी सिंहभूम में कोरोना संक्रमण से क्रमशः 61 एवं 14 लोगों की मौत हुई। रामगढ़ में 09, हजारीबाग में 06, खूंटी और गिरिडीह में 5-5 और जामताड़ा में चार कोरोना संक्रमितों की जान चली गई।

बोकारो, देवघर, धनबाद, कोडरमा एवं पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना से तीन-तीन लोगों की, सिमडेगा, सराईकेला, पलामू एवं लातेहार में दो-दो लोगों की तथा लोहरदगा, गुमला, गोड्डा और दुमका में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट