लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 131 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 12:54 IST

Open in App

लेह, 23 मई लद्दाख में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई है जबकि संक्रमण के 131 नए मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में अब तक सामने आए संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17,277 हो गई है जिनमें से 176 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने लद्दाख के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा जारी बुलेटिन के हवाले से बताया कि ये मौतें शनिवार को लेह में हुईं। इन्हें मिलाकर अब तक लेह जिले में 128 और करगिल जिले में 48 लोगों की जान इस महामारी से जा चुकी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में 108 मरीज लेह से और 23 मरीज करगिल के हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय केंद्र शासित प्रदेश में 1,516 उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें 1,280 लेह के और 236 कारगिल जिले के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 211 मरीजों के ठीक होने के साथ लद्दाख में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 15,585 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों