लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,083 नए मामले, 137 संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: January 30, 2021 11:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी भारत में कोविड-19 के 13,083 नए मामले सामने आने के साथ इस महामारी के कुल मामले बढ़कर 1,07,33,131 पर पहुंच गए जबकि अब तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या भी बढ़कर 1,04,09,160 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि रोग से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 96.98 फीसदी है।

देश में बीते 24 घंटे में 137 और संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 1,54,147 हो गई।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना वायरस के 1,69,824 मरीजों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.58 फीसदी है।

इसमें बताया गया कि कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर 1.44 फीसदी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अभी तक कुल 19,58,37,408 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,56,329 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

जिन 137 संक्रमितों की मौत हुई है उनमें से 56 महाराष्ट्र से, 22 केरल से, 11 पंजाब से, सात पश्चिम बंगाल से, छह दिल्ली से और चार संक्रमित उत्तर प्रदेश से हैं।

संक्रमण से अब तक 1,54,147 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 51,000 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद तमिलनाडु (12,345), कर्नाटक (12,211), दिल्ली (10,841), पश्चिम बंगाल (10,155), उत्तर प्रदेश (8,646), आंध्र प्रदेश (7,152), पंजाब (5,601) और गुजरात (4,385) में सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल