लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1307 नए मामले, 14 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 19:46 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1307 नये मामले सामने आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,89,999 तक पहुंच गई। वहीं, राज्य में संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2528 तक पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मौत हुई हैं। राज्य में अब तक जयपुर में 471, जोधपुर में 267, अजमेर में 207, बीकानेर में 164, कोटा में 157, भरतपुर में 116, उदयपुर में 106, और पाली में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्य में 2193 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,70,650 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में फिलहाल 16,821 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 280, जोधपुर में 119, कोटा में 96 व राजसमंद में 75, अजमेर में 65 व भीलवाड़ा में 65 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे