लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 13,058 नए मामले, 164 लोगों की जान गई

By भाषा | Updated: October 19, 2021 11:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,058 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,94,373 हो गई। पिछले 231 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 164 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,52,454 हो गई। देश में लगातार 25 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 114 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,83,118 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.54 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 227 दिन में उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 6,576 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.14 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 59,31,06,188 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 11,81,314 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.11 प्रतिशत है, जो पिछले 50 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.36 प्रतिशत है, जो पिछले 116 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,34,58,801 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 98.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 164 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 60 लोग और महाराष्ट्र के 27 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,52,454 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,39,816 लोग, कर्नाटक के 37,953 लोग, तमिलनाडु के 35,912 लोग, केरल के 26,925 लोग, दिल्ली के 25,089 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,898 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,989 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे