लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1303 नए मामले, 13 की मौत

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:40 IST

Open in App

चेन्नई, 11 अक्टूबर तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस के 1303 नए रोगी मिले और 13 संक्रमितों की मृत्यु की पुष्टि हुई। चेन्नई, कोयबंटूर और चेंगलपट्टू जिलों में सबसे ज्यादा मामले आए हैं।

चेन्नई में 168, कोयंबटूर में 128 और चेंगलपट्टू में 98 नए मामले आए है। राज्य में कुल मामले 26,79,568 हो गए हैं।

एक बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में 13 और संक्रमितों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 35,796 पहुंच गई है। उसमें बताया गया है कि आज 1428 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद कुल 26,27,780 रोगी संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 15,992 है। उसमें बताया गया है कि 28 जिलों में 100 से कम मामले रिपोर्ट हुए हैं जबकि सात जिलों में एक से 10 के बीच मामले मिले हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, राजधानी चेन्नई में आज किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। शहर में वायरस के अबतक 8505 लोगों की जान जा चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक, चेन्नई में 1856 रोगी संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। उसमें बताया गया है कि शहर में संक्रमण के 5,51,788 मामले आए हैं और कुल 5,41,424 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यम ने कहा कि राज्य ने 67 प्रतिशत आबादी को कोविड रोधी ​​टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू