झारखंड में कोरोना वायरस से 130 मौतें, सामने आये 5961 नये मामले

By भाषा | Updated: May 1, 2021 21:37 IST2021-05-01T21:37:54+5:302021-05-01T21:37:54+5:30

130 deaths due to corona virus in Jharkhand, 5961 new cases reported | झारखंड में कोरोना वायरस से 130 मौतें, सामने आये 5961 नये मामले

झारखंड में कोरोना वायरस से 130 मौतें, सामने आये 5961 नये मामले

रांची, एक मई झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 130 और लोगों की मौत हो गयी जबकि 5961 नये मामले सामने आये। राज्य में अब मृतकों की संख्या 2670 तक पहुंच गयी जबकि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 233411 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को ने यह जानकारी दी। उसके अनुसार अबतक 173698 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 57043 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 36836 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 5961 संक्रमित पाये गये।

पिछले 24 घंटों में रांची में 1297 नये ,पूर्वी सिंहभूम में 1003, हजारीबाग में 629, पश्चिमी सिंहभूम में 264 एवं बोकारो में 261 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार पिछले 24 घंटों में राजजधानी रांची में 45 लोगों, धनबाद में 13, पूर्वी सिंहभूम में 12, सिमडेगा में 10, बोकारो में आठ तथा देवघर में छह लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 130 deaths due to corona virus in Jharkhand, 5961 new cases reported

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे