लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 130 बच्चों को तेज बुखार और पेचिश की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 01:36 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी, 13 सितंबर पश्चिम बंगाल में 130 बच्चों को तेज बुखार और पेचिश की शिकायत के साथ जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उनमें से दो को बाद में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि उनकी हालत बिगड़ गई थी।

विशेषज्ञों की इस चेतावनी के बीच यह घटना सामने आई है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर बच्चों के लिए अधिक जोखिम पैदा कर सकती है।

अधिकारी ने कहा, ''हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अस्पताल के बुनियादी ढांचे को विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि किसी को भर्ती करने से मना न किया जाए। स्थिति काफी चिंताजनक है।''

उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो बच्चों की कोविड-19 जांच की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा बसु ने दिन में अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने और आगे का रास्ता तलाशने के लिए अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos