लाइव न्यूज़ :

महाभारत की कहानी को 13 साल की बच्ची ने एक हजार छंदों में पिरोया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त स्कूल जाने वाली सिया गुप्ता की उम्र मात्र तेरह साल है और उसने प्रेम और नफरत व सच्चाई और छल की सदियों पुरानी महाभारत की गाथा को एक हजार छंदों में पिरोते हुए पद्य में बदल दिया है।

“द महाभारत इन राइम” सिया की पहली किताब नहीं है, उसने आठ साल की उम्र में अपनी पहली पुस्तक “द मैजिकल वर्ल्ड ऑफ पोएम्स” लिखी थी।

सिया ने अलादीन, सिंड्रेला, ‘स्नो वाइट एंड सेवन ड्वार्फ्स’ और ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ की लोकप्रिय कहानियों पर आधारित “टेल्स इन द राइम” भी लिखी है। हाल में आई अपनी किताब में सिया ने धर्म, कर्तव्य और बलिदान के आदर्शों पर ध्यान केंद्रित करते हुए दिखाया है कि 21वीं शताब्दी में महाभारत की क्या प्रासंगिकता है।

सिया ने अपनी कलम के माध्यम से सहज तरीके से दिखाया है कि हस्तिनापुर के सिंहासन के लिए पांडव और कौरवों के बीच युद्ध कैसे शुरू हुआ और कहानी में किस किरदार को कौन सी नैतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

चित्रों से सजी यह किताब, ओम बुक्स इंटरनेशनल के इंप्रिंट ओम किड्ज ने प्रकाशित की है और इसे पहली बार जयपुर साहित्य महोत्सव 2021 में पेश किया गया। महोत्सव की सह निदेशक नमिता गोखले के अनुसार, महाभारत की कहानी कविता के माध्यम से सुनाने का यह प्रयास नई पीढ़ी के लिए इस महान काव्य को जीवंत करने जैसा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह