लाइव न्यूज़ :

बच्ची के साथ 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म

By भाषा | Updated: December 13, 2020 11:14 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 13 दिसंबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक कस्बे में एक नौ साल की बच्ची के साथ 13 साल के लड़के द्वारा कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने रविवार को बताया कि ‘‘ नौ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने की घटना शुक्रवार शाम की है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को शनिवार को पकड़कर किशोर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे चित्रकूट बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘बच्ची और आरोपी पड़ोसी हैं। शुक्रवार की शाम बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी 13 साल का लड़का उसे खेलने के बहाने एक खंडहरनुमा जगह पर ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।’’

एएसपी ने बताया , ‘‘बच्ची की हालत बिगड़ने और उसके रोने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गया था, जिसे शनिवार को पकड़ लिया गया।’’

गौतम ने बताया कि फिलहाल बच्ची का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह