लाइव न्यूज़ :

सूरत में घर में स्टंट करते वक्त 13 साल के लड़के की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2021 14:17 IST

Open in App

सूरत, 13 मई गुजरात के सूरत शहर में 13 साल के एक लड़के की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह अपने घर में कथित तौर पर एक स्टंट कर रहा था और एक रस्सी उसकी गर्दन के आसपास फंस गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़के के माता-पिता के अनुसार आठवीं कक्षा का छात्र स्टंट की वीडियो बनाता था और उन्हें सोशल मीडिया तथा वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर डालता था।

सरथाना पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एम के गुर्जर ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम की है जब लड़का शहर के सरथाना इलाके में अपने घर के बरामदे में एक दीवार के बड़े खूंटे से बंधी रस्सी से लटका पाया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘हमारा मानना है कि यह घटना शाम पांच बजे के आसपास की है जब परिवार के अन्य लोग घर पर नहीं थे। लड़के को शाम करीब साढ़े छह बजे रस्सी से लटके पाया गया जिसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है और लड़के के माता-पिता ने भी पुष्टि की है लड़के की मौत स्टंट करने के कारण हुई है। पुलिस आत्महत्या के पहलू से भी जांच कर रही है क्योंकि उसके माता-पिता ने हाल ही में उसे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोक दिया था।

मृतक के दोस्तों और माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उसे गाना गाने, नाचने और स्टंट करने का शौक था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसा हो सकता है कि रस्सी से कोई स्टंट करते हुए लड़के की मौत हुई। कुछ दिन पहले उसकी मां ने उसका मोबाइल फोन ले लिया था तो ऐसा भी हो सकता है कि उसने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा