रेलवे के 13 हजार कर्मचारियों की इस वजह से जा सकती है नौकरी, रेल मंत्री तैयार करवा रहे हैं लिस्ट
By भारती द्विवेदी | Updated: February 10, 2018 12:35 IST2018-02-10T12:17:48+5:302018-02-10T12:35:31+5:30
रिपोर्ट के अनुसार ये कार्रवाई भारतीय रेलवे के मेहनती कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए की जा रही है।

रेलवे के 13 हजार कर्मचारियों की इस वजह से जा सकती है नौकरी, रेल मंत्री तैयार करवा रहे हैं लिस्ट
रेलवे के 13 हजार से ज्यादा कर्मचारियों पर गाज गिरने वाली है। रेलवे बिन बताए लंबे समय से छुट्टी पर गए उन सारे कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रहा है। उन सभी कर्मचारियों की बकायदा पहचान हो चुकी है, उनके नामों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। खबरों के अनुसार रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उच्च अधिकारियों से छुट्टी पर गए कर्मचारियों की लिस्ट मांगी है।
Indian #Railways initiates disciplinary action against over 13,500 employees of Group C & D, who have been on long/unauthorised leaves.
— ANI (@ANI) February 10, 2018
रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि ये अनुशासनत्मक कार्रवाई रेलवे के मेहनती कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए गया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश के बाद पता चला है कि 13 लाख कर्मचारियों वाले विभाग से 13 हजार कर्मचारी छुट्टी पर हैं। अब ये देखना होगा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से उठाए गए इस कदम से रेलवे कर्मचारियों पर में कितना बदलाव आएगा।
मोदी सरकार केंद्र सरकार के कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर काफी सख्त रही है। नरेंद्र मोदी के मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में इलेक्ट्रॉनिक हाजिरी की व्यवस्था की गयी है। नौकरशाहों की हाजिरी ऑनलाइन देखी जा सकती है।
पीयूष गोयल सितंबर 2017 में सुरेश प्रभु की जगह रेल मंत्री बनाए गये थे। मोदी सरकार ने रेल में बढ़े किराए और लगातार हो रही ट्रेन दुर्घटनाओं की वजह से आलोचनाओं के घेरे में रही है।