लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 13 सितंबर: दिल्ली में 4 बम धमाके, शायर अंजान का निधन, आनन्द ने पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता

By भाषा | Updated: September 13, 2019 07:19 IST

13 सितंबर का यह दिन देश के इतिहास में आतंकवाद की एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है जब आतंकवादियों ने 2008 में शनिवार के दिन देश की अति सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी में 30 मिनट के अंतराल पर व्यस्त स्थानों पर चार बम विस्फोट किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देलिबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर उस समय का उच्चतम तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) दर्ज किया गया।नेहरू ने भारत और पाकिस्तान में बसे 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।

साल के नौवें महीने का यह 13वां दिन दरअसल वर्ष का 256वॉ दिन है और साल पूरा होने में अभी 109 दिन बाकी हैं।

13 सितंबर का यह दिन देश के इतिहास में आतंकवाद की एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है जब आतंकवादियों ने 2008 में शनिवार के दिन देश की अति सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी में 30 मिनट के अंतराल पर व्यस्त स्थानों पर चार बम विस्फोट किए थे।

कई स्थानों से समय रहते बम बरामद करके जानमाल के नुकसान को बढ़ने से रोका गया। आतंकियों ने दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनाट प्लेस में धमाका किया और करोल बाग की व्यस्त गफ्फार मार्केट के साथ ही भीडभाड़ वाले ग्रेटर कैलाश-१ में भी बम विस्फोट किए गए।

13 सितंबर की तारीख पर इतिहास के पन्नों में दर्ज देश दुनिया की कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1922 : लिबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर उस समय का उच्चतम तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) दर्ज किया गया।

1923 : स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।

1947 : प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारत और पाकिस्तान में बसे 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।

1948 : उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।

1968 : अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।

1997 : हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन।

2000 : भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।

2001 : ओसामा बिन लादेन को पकड़ने हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।

2002 : इस्रायल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।

2006 : इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।

2007 : नेशनल एरोनॉटिक्‍स स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्‍पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया।

2008 : दिल्ली में 30 मिनट पर तीन स्थानों पर चार बम विस्फोट। 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल।

2009 : चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।

2013 : तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकादिल्लीआतंकी हमलाजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन