लाइव न्यूज़ :

यूपी में प्राकृतिक आपदााओं में 13 की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने सहायता की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 27, 2019 02:08 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में इन 13 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को दिवंगत लोगों के परिजन को चार चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।

 उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं की वजह से बीते दो दिनों में कम से कम तेरह लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को इनके प्रत्येक के परिजन को चार चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि ''शुक्रवार को आठ मौतों की सूचना मिली जबकि पांच लोगों की मौत गुरुवार को हुई थी।’’

इसमें आगे कहा गया है कि उन्नाव में दो लोगों की और सहारनपुर में एक व्यक्ति की सांप के डंसने से जबकि अलीगढ़, कन्नौज, हापुड़ और मुजफ्फरनगर मे एक एक व्यक्ति की मौत दीवार गिरने से हुई। इसके अलावा प्रयागराज में एक व्यक्ति की मौत बिजली गिरने से हुई है।''

बयान में कहा गया कि गुरूवार को पांच लोगों की मौत प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में इन 13 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। यह जानकारी शुक्रवार को यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को दिवंगत लोगों के परिजन को चार चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद के लिए तत्पर है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल