लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित 13 लोगों की मौत, 1045 नए मामले

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:30 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1045 नए मामले मंगलवार को सामने आए। इससे अब तक राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,93,584 हो गई है। वहीं, राज्य में संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौत हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2568 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 480, जोधपुर में 274, अजमेर में 209, बीकानेर में 164, कोटा में 160, भरतपुर में 116, उदयपुर में 107, और पाली में 103 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को राज्य में 1722 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,75,506 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 15,510 रोगी उपचाराधीन हैं।

नये मामलों में जयपुर में 357, कोटा में 97,उदयपुर में 87, जोधपुर में 76,अजमेर में 60, नागौर में 48, अलवर-पाली में 38-38, डूंगरपुर में 37 मामले शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर