लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ढुल्लू महतो सहित 13 लोगों पर रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 4, 2021 00:39 IST

Open in App

धनबाद, तीन अगस्त झारखंड के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो समेत 13 लोगों पर पुलिस ने एक निजी कंपनी की शिकायत पर बीसीसीएल के कोयला क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछाने के काम में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धनबाद के बरोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में बीसीसीएल के कोयला क्षेत्र में सोनारडीह से शताब्दी रेल लाइन बिछाने के काम के लिए रंगदारी मांगने के आरोप में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो समेत कुल 13 लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक समेत सभी 13 के खिलाफ रेल लाइन बिछाने के काम में लगी माडर्न इंटरप्राइजेज कंपनी के प्रबंधक रियाज कुरेशी की लिखित शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सभी पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 341, 387, 504 एवं 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

ढुल्लू महतो अभी पिछले माह अपने समर्थकों के साथ रेल लाइन के निर्माण स्थल पर काम रोकवाने के लिए धरने पर बैठ गये थे।

बरोड़ा थाने के प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ढुल्लू महतो पर अपनी ही पार्टी की एक महिला नेता का कथित यौन उत्पीड़न करने समेत दर्जन भर से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान