लाइव न्यूज़ :

निवेश पर बेहतर लाभ देने के बहाने 13 लोगों को आठ करोड़ रुपये की चपत लगाने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:27 IST

Open in App

ठाणे, सात अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कम से कम 13 लोगों को करीब आठ करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में आभूषण की एक कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। कंपनी के मालिक पर, निवेश पर अच्छा लाभ मिलने का झांसा देकर लोगों को ठगने का आरोप है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे पुलिस की अपराध शाखा की आर्थिक अपराध इकाई ने मंगलवार रात को वीजीएन ज्वेलर्स के विरीत गोपालन नायर को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि नायर और उसकी पत्नी ने आभूषण और वित्तीय कंपनी बनाई और निवेशकों को अच्छा लाभ देने का वादा कर उनसे पैसे ऐंठ लिए। दंपति ने ठाणे के डोम्बिवली और उल्हासनगर तथा मुंबई के मुलुंड में कंपनी की शाखाएं खोली।

पुलिस ने कहा कि 2006 से 2021 के बीच में दंपति ने विभिन्न योजनाओं के जरिये लोगों से निवेश स्वीकार किया। ऐसी ही एक योजना के तहत, हर निवेशक को दो साल के लिए 500 रुपये जमा करने थे और दो साल बाद उसे 14,000 रुपये या उतनी ही कीमत का सोना देने का वादा किया गया था।

एक अन्य योजना में एक से पांच वर्ष के लिए सावधि जमा करना था और इसमें 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का वादा किया गया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने नए ग्राहकों से निवेश स्वीकार किया और पुराने ग्राहकों को पैसे लौटाए। पुलिस ने एक बयान में कहा कि नायर ने शिकायतकर्ता को 66,36,500 रुपये की चपत लगाई और उसके द्वारा किये गए निवेश का पैसा नहीं लौटाया।

इसके बाद आरोपी के विरुद्ध कल्याण के कोलसेवाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने इसी प्रकार शिकायतकर्ता समेत कुल 13 लोगों को 7,99,63,710 रुपये का चूना लगाया। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे