लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल में 13 मरीजों की मौत, अधिकारियों का ऑक्सीजन की कमी से इनकार

By भाषा | Updated: May 5, 2021 16:41 IST

Open in App

चेन्नई, पांच मई तमिलनाडु के चेंगलपट्टु स्थित सरकारी अस्पताल में गत 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हुई है और परिजनों ने इसकी वजह ऑक्सीजन की कमी बताया है। हालांकि अधिकारियों ने बुधवार को इन आरोपों से इनकार किया।

शीर्ष अधिकारियों ने दावा किया कि चेंगलपट्टु स्थित सरकारी अस्पताल में 40 से 85 वर्ष के 13 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है।

वहीं, रातभर में हुई इन मौतों से इलाके के लोगों में दहशत है और मृतकों के परिजनों में आक्रोश है जिन्होंने मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी को बताया है।

चेंगलपट्टु के जिलाधिकारी ए जॉन लुईस ने मंगलवार रात को हालात की समीक्षा की लेकिन ऑक्सीजन की कमी से मौत होने के आरोपों से इनकार किया है।

लुईस ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं पूरी रात क्षेत्र में था और हालात की निगरानी कर रहा था। ऑक्सीजन (मरीजों के लिए)की आपूर्ति बाधित नहीं हुई।’’

उन्होंने कहा कि तकनीकी पहलुओं की जांच चिकित्सा शिक्षा निदेशक द्वारा की जा रही है।

अस्पताल के डीन डॉ.जे मुथुकुमारन ने कहा कि मृतकों में केवल एक कोविड-19 मरीज था जबकि बाकी कोविड-19 निगेटिव थे और विषाणु की वजह से निमोनिया और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गत 24 घंटे में जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें छह मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां थी जबकि सात अन्य जटिल स्थिति में भर्ती थे व इलाज का उनपर असर नहीं हो रहा था।’’

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने कुछ मरीजों में ऑक्सीजन के स्तर में कमी देखी और तत्काल उसे स्थिर करने की कोशिश की।

डीन ने कहा, ‘‘हम जिलाधिकारी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने पिछली रात ऑक्सीजन आपूर्ति के अनुरोध पर कार्रवाई की और ऑक्सीजन टैंकर की व्यवस्था की। इस समय अस्पताल में तीन दिन के लिए ऑक्सीजन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं