लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 13 नवंबर: पेरिस बना आतंकी हमले की दुखद घटना का गवाह, 130 लोगों की हुई थी मौत

By भाषा | Updated: November 13, 2019 07:14 IST

सबसे घातक हमला बातेक्लां थिएटर और कंसर्ट हॉल पर हुआ, जहां आतंकवादियों ने 100 से ज्यादा लोगों को घेरकर भून डाला। यहां 80 से ज्यादा लोगों की जान गई। इसके अलावा दो रेस्तरां और एक स्टेडियम को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान गोलीबारी के साथ बम धमाके भी किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देसाल के 11वें महीने का यह 13वां दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। 2015 में आज ही के दिन आतंकवादियों ने पेरिस को अपना निशाना बनाया था

साल के 11वें महीने का यह 13वां दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। 2015 में आज ही के दिन आतंकवादियों ने पेरिस को अपना निशाना बनाया था और फ्रांस के इस खूबसूरत राजधानी शहर के सीने पर कई जख्म दिए थे। आतंकवादियों ने तीन जगह बड़े हमलों का अंजाम दिया, जिनमें कम से कम 130 लोगों की मौत हो गई और 350 से ज्यादा लोग घायल हुए।

सबसे घातक हमला बातेक्लां थिएटर और कंसर्ट हॉल पर हुआ, जहां आतंकवादियों ने 100 से ज्यादा लोगों को घेरकर भून डाला। यहां 80 से ज्यादा लोगों की जान गई। इसके अलावा दो रेस्तरां और एक स्टेडियम को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान गोलीबारी के साथ बम धमाके भी किए गए।

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

- 1780: पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का गुजरांवाला में जन्म। यह स्थान अब पाकिस्तान में है।

1969: लंदन के एक अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। क्वीन कार्लेट अस्पताल में शताब्दी में पहली बार एक साथ पांच बच्चों का जन्म।

1971: अमरीका के अंतरिक्ष यान मैरियर-9 ने मंगल ग्रह पर चक्कर लगाए। यह पहला मौका था, जब पृथ्वी से भेजे गए किसी यान ने किसी दूसरे ग्रह का चक्कर लगाया। करीब एक महीने बाद वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह की साफ़ तस्वीरें दिखाई दीं।

1979: एक साल तक बंद रहने के बाद ‘टाइम्स’ अखबार का प्रकाशन फिर से शुरू हुआ। दरअसल नयी प्रौद्योगिकी की शुरुआत और अन्य मुद्दों पर प्रबंधन तथा यूनियनों के बीच विवाद के चलते अखबार का प्रकाशन रोक दिया गया था।

1985 : कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने से 23,000 से ज्यादा लोगों की मौत।

1997: सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाए।

1998: तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की। चीन के भारी विरोध के बावजूद यह मुलाकात तय कार्यक्रम के अनुसार हुई।

2015 : आतंकवादियों ने पेरिस पर घातक हमला किया। 130 लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल