लाइव न्यूज़ :

कानपुर में जीका वायरस के 13 नये मामले आए, कन्‍नौज में भी पहले मरीज की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 7, 2021 17:42 IST

Open in App

कानपुर/कन्‍नौज (उप्र) सात नवंबर उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस के 13 और मामले सामने आए हैं। वहीं कन्नौज में भी इस वायरस से संक्रमित पहले मरीज की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने रविवार को बताया कि कानपुर में जीका वायरस के 13 ताजा मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्‍या 79 हो गई है। उन्‍होंने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य टीमों ने बृहस्‍पतिवार और शुक्रवार को कुल 238 व्‍यक्तियों के रक्‍त के नमूने लिए थे और उन्‍हें लखनऊ में किंग जार्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय और पुणे की प्रयोगशाला भेजा गया था और शनिवार को मिली रिपोर्ट में 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

कानपुर में 23 अक्‍टूबर को जीका वायरस का पहला मामला वायु सेना के एक अधिकारी में मिला था। कानपुर में कुल 79 संक्रमितों में 47 पुरुष और 32 महिलाएं हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जीका मच्छर के जरिये फैलने वाली बीमारी है, इसलिए मच्छरों से छुटकारा पाना ही सुरक्षित तरीका है। बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए, स्वास्थ्य दल लार्वा विरोधी छिड़काव और बुखार के रोगियों की पहचान करने, गंभीर रूप से बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं की जांच करने सहित स्वच्छता कार्यक्रम चला रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों को घर-घर जाकर नमूने लेने को भी कहा गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायुसेना स्टेशन के हैंगर की परिधि में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जीका वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

कन्‍नौज से मिली खबर के अनुसार यहां भी एक व्यक्ति के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मरीज की उम्र 45 साल है और वह कन्नौज सदर तहसील के एक गांव का रहने वाला है।

स्वास्थ्य विभाग ने इस गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। संक्रमित युवक के चार परिजनों के अलावा 19 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित व्‍यक्ति कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र के एक गांव मे रुकने के दौरान जीका वायरस की चपेट में आया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि कानपुर में जीका वायरस संक्रमित मरीज मिलने के बाद शासन के निर्देश पर गांव में तीन नवंबर को 32 लोगो के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे। जांच में एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि मरीज दो हफ्ते पहले शिवराजपुर के एक गांव में गया था। वापस लौटने पर उसे जुकाम, बुखार व खांसी की शिकायत हुई। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित मरीज अभी पूरी तरह से ठीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों