लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश में रहस्यमय बीमारी के आये 13 नये मामले, उपमुख्यमंत्री मिले मरीजों से

By भाषा | Updated: December 10, 2020 21:20 IST

Open in App

अमरावती (आंध्रप्रदेश), 10 दिसंबर आंध्रप्रदेश के इलुरु में बुधवार आधीरात से रहस्यमय बीमारी के 13 नये मामले सामने आये हैं जो इस बीमारी के घटने के संकेत हैं लेकिन बृहस्पतिवार को कुल मामले 609 तक पहुंच गये।

उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) ए के के श्रीनिवास ने विजयवाड़ा के सरकारी जनरल अस्पताल (जीजीएच) में मरीजों से मिलने के बाद कहा कि इलुरु के जिला मुख्यालय अस्पताल में 32 लोगों और विजयवाड़ा में 21 लोगों का उपचार चल रहा है।

अबतक 553 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

वैसे तो विजयवाड़ा के जीजीएच दो मरीजों की मौत हो गयी लेकिन उसकी वजह रहस्यमय बीमारी होने से इनकार किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ एक महिला मरीज को कोविड-19 संक्रमण था जबकि दूसरे पुरूष मरीज की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने पाया है कि इलुरु से विजयवाड़ा लाये गये कुछ मरीजों में अन्य बीमारियां हैं। उनका उपयुक्त इलाज किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार है कि विभिन्न केंद्रीय संगठन इस रहस्यमय बीमारी के कारकों पर शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट देंगे।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कदम उठाये जायेंगे ताकि यह बीमारी फिर न फैले।

श्रीनिवास ने कहा, ‘‘ प्राथमिक रिपोर्ट से स्थापित हो गया कि पानी का संदूषण कारण नहीं है लेकिन हम इसकी गहराई से जांच करा रहे हैं। इलुरु के नागरिकों को घबराने की जरुरत नहीं है और वे आपूर्ति किया जाने वाले पानी का ही उपयोग करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र