लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 13 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,247 हुई

By भाषा | Updated: January 6, 2021 10:15 IST

Open in App

आइजोल, छह जनवरी मिजोरम में बुधवार को कोविड-19 के कम से कम 13 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सुरक्षा बलों के दो जवान शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,247 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सभी नए मामले आइजोल जिले से सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में असम राइफल और सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शामिल हैं। वहीं नए मरीजों में से सात में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि पांच ने हाल ही में यात्रा की थी और दो की जानकारी सक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान हुई, इस बात का पता नहीं चल सका है कि शेष छह लोग कैसे संक्रमित हुए।

मिजोरम में अभी 86 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 4,153 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं सात लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 97.79 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह