लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: 13 मुसलमान पुलिस से तंग आकर बने हिन्दू, हिन्दू युवा वाहिनी ने हवन कराकर कराया धर्म परिवर्तन

By भाषा | Updated: October 2, 2018 16:28 IST

हिन्दू युवा हिंदू वाहिनी(भारत) के खोखर के अनुसार मंगलवार सुबह बदरखा गांव में हवन और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।

Open in App

बागपत: दो अक्टूबर: जिले में पुलिस के रवैये से क्षुब्ध एक मुस्लिम परिवार ने कथित रूप से हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। हिंदू युवा वाहिनी (भारत) की देखरेख में मंगलवार को धर्मगुरु ने हवन कराकर 13 लोगों को विधिवत रूप से हिंदू धर्म स्वीकार कराया। उधर, धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों ने एसडीएम को इस संबंध में शपथपत्र भी सौंपे है। जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि भी की।

इस बारे में पूछने पर जिलाधिकारी बागपत ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि बड़ौत तहसील में कुछ लोगों ने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन के शपथ पत्र दिए हैं। हत्या के एक मामले की विवेचना से पीड़ित लोग संतुष्ट नहीं थे। पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर प्रकरण दिखवाया जा रहा है। 

युवा हिंदू वाहिनी(भारत) के प्रदेश अध्यक्ष शौकेंद्र खोखर ने मंगलवार को बताया कि छपरौली थाने के बदरखा निवासी अख्तर पिछले छह-सात माह से बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव के खुब्बीपुरा मोहल्ला में रह रहे हैं। अख्तर का आरोप है कि कई माह पहले उसके बेटे गुलहसन की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी पर लटका दिया गया था। बार-बार गुहार के बावजूद पुलिस ने भी इसे विवेचना में आत्महत्या मान लिया। बागपत कोतवाली पुलिस से उन्हें न्याय नहीं मिला।

एसडीएम को दिया एफिडेविट 

सोमवार को अख्तर परिवार के साथ तहसील पहुंचा और एसडीएम को शपथ पत्र दिया। शपथ पत्र में उसने कहा है कि उसके परिवार के सभी स्वेच्छा से हिंदू धर्म स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने अपने नाम भी बदल लिए हैं।

युवा हिंदू वाहिनी(भारत) के खोखर के अनुसार मंगलवार सुबह बदरखा गांव में हवन और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसमें विधि-विधान के साथ मुस्लिम परिवार के 13 लोंगो ने हिंदू धर्म स्वीकार किया। इनमें अख्तर अली, नफीसा, जाकिर, दिलशाद, नौशाद और इरशाद और अन्य परिवार के लोग शामिल है ।

वहीं पुलिस अधीक्षक बागपत शैलेष कुमार पांडे ने कहा कि कुछ मुस्लिमों के धर्म परिवर्तन किये जाने की जानकारी मिली है। वह इस मामले की जांच करा रहे हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया