लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मरीजों की मौत, 90 नए मामले

By भाषा | Updated: July 9, 2021 22:40 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जुलाई उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 से 13 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों मौत होने के साथ ही अब तक इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22,689 हो गई है। राज्य में संक्रमण के 90 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 17,07,127 हो गई है।

राज्‍य में शुक्रवार को दर्ज मौतों में अमेठी में तीन, पीलीभीत में दो, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, आजमगढ़, गाजीपुर, महराजगंज, भदोही और बलरामपुर में एक-एक मौत दर्ज की गई है। इसी अवधि में संक्रमण के 90 नए मामलों में से 16 लखनऊ से और प्रयागराज से 13 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में 162 कोरोना मरीज बीमारी से उबर चुके हैं और राज्य में अब तक संक्रमण से मुक्त हुए मरीजों की कुल संख्या 16,82,741 हो गई है। राज्य में इस समय 1,697 मरीजों का उपचार चल रहा है।

बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 2.52 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 6.01 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे